*एक शाम भगवान श्री परशुराम जी के नाम आज*
*एक शाम भगवान श्री परशुराम जी के नाम आज*
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में आदि गौड़ ब्राह्मण समाज, जोधपुर द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के सचिव मुरलीधर गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह धार्मिक कार्यक्रम शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतमय सुंदरकांड पाठ शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन शाम 7:15 बजे से किया जाएगा।
यह आयोजन आदि गौड़ ब्राह्मण समाज भवन, पृथ्वीपुरा, रसाला रोड, जोधपुर में संपन्न होगा। कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्य एवं श्रद्धालुजन सादर आमंत्रित हैं।
समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।