logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधानसभा चुनाव से पहले भारी मात्रा में हथियारों के साथ बिहार का संदिग्ध गिरफ्तार


कोलकाता :- उत्तर कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट थाना अंतर्गत राजाबाजार साइंस कॉलेज बस स्टॉप के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सोहेल अख्तर उर्फ आरजू के रूप में हुई है, जो बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर एमहर्स्ट स्ट्रीट थाने की पुलिस ने राजाबाजार साइंस कॉलेज के पास फुटपाथ पर जाल बिछाकर संदिग्ध को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 सिंगल-शॉट आग्नेयास्त्र (कट्टा) और 8mm के 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों को कोलकाता में किसे सप्लाई करने आया था और क्या इसका कोई संबंध आगामी चुनावों या किसी बड़ी आपराधिक साजिश से है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

0
0 views

Comment