logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रानियां थाना पुलिस ने 45 लीटर लाहन सहित आरोपी काबू किया।


सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में अवैध शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते जिला की रानियां थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर छापेमारी करते हुए रानियां क्षेत्र के गांव धमौड़ा थैहड़ी से एक व्यक्ति को 45 लीटर लाहन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हरगोबिंद सिंह पुत्र बनवारी लाल निवासी धमौड़ा थेैहड़ी जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि रानियां पुलिस की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव धमौड़ा थैहड़ी क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि गांव में हरगोबिंद सिंह पुत्र बनवारी लाल नाम का एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से शराब निकालने का काम करता है । थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त सूचना को पाकर थाना की एक पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी हरगोबिंद सिंह को 45 लीटर लाहन के साथ काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है ।

20
917 views

Comment