logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमृतसर में ₹450 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान के मूसा गैंग से जुड़े तार


अमृतसर में ₹450 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान के मूसा गैंग से जुड़े तार
पंजाब DGP गौरव यादव ड्रग तस्करी गिरोह के पकड़े जाने पर जानकारी देते हुए।
अमृतसर में पुलिस ने 450 करोड़ रुपए की 64.62 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई है, जिसे अब आगे सप्लाई किया जाना था।


लेकिन पुलिस ने इससे पहले की पकड़ लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान के मूसा गैंग से भी जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सीमा पार से ड्रग तस्करी कर पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करने का काम कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवन सिंह निवासी अवा गांव और शमशेर सिंह गांव इकतियारनगर के रुप में हुई है। दोनों को गांव माहल के पास से पकड़ा गया है।

पंजाब DGP गौरव यादव ने कहा कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाएगा।




DGP बोले- जल्द पूरे नेटवर्क को पकड़ेंगे

मामले में पुलिस स्टेशन SSOC अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच तेजी से जारी है। पंजाब DGP गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस का उद्देश्य इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना और इसके सभी सहयोगियों को गिरफ्तार करना है।

पंजाब में चल रहा ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान’

बता दें कि पंजाब सरकार ने हाल ही में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का सेकेंड फेज लॉन्च किया था। हर जिले में इस अभियान के तहत रैलियां, जन जागरण जैसे कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों से कनेक्ट किया जा सके। सरकार का दावा है कि यह अभियान नशे के खिलाफ जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सरकार गांवों में बनाएगी पिंडां दे पहरेदार

ग्रामीण स्तर पर नशा रोकने के लिए सरकार अब गांवों के युवाओं को इस मुहिम से जोड़ रही है। युवाओं को पिंडां दे पहरेदार बना रही है, ताकि वो नशा करने वालों और बेचने वालों के बारे में पुलिस को सही जानकारी दे सकें। इसके लिए सरकार ने युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने की अपील की


दैनिक भास्कर

7
190 views
1 shares

Comment