logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा में दामाद का आतंक ससुराल वालों को दी जान से मारने की धमकी, दुकान में फेंका पेट्रोल बम जैसा पदार्थ

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी देने और दुकान में पेट्रोल बम जैसी जलती वस्तु फेंकने का मामला सामने आया है। घटना 17 अप्रैल की है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। एएसआई राजेंद्र सिंह के अनुसार, महिला ने बताया कि चार साल पहले उसकी बेटी की शादी अंबाला में हुई थी, लेकिन कोटा निवासी अमन उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दोनों साथ रहने लगे और बाद में परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया।
महिला का आरोप है कि अमन गांजा बेचने का काम करता है और बेटी से मारपीट कर पैसे की मांग करता है। वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था। विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 17 अप्रैल को अमन साथियों के साथ आया, बेटी को घसीटकर सड़क पर ले गया और मारपीट की। इसके बाद उसने दुकान में जलती वस्तु फेंक दी, जिससे सामान जल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0 views

Comment