सावधान रहें ! खड़ी बाइक में घुस गया सांप, फिर ऐसे किया गया रेस्क्यू
मुरादाबाद लाकडी़ रोड स्थित कान्हा गऊ शाला में अमर उजाला के पत्रकार पारस शर्मा की खड़ी गाड़ी में घुसा इन्डियन स्पेक्टिकल कोबरा सांप ये देखकर कर पारस शर्मा और राजीव कुमार घबरा गये सुर्य नगर निवासी अमर उजाला के पत्रकार पारस शर्मा और राजीव कुमार किसी काम से रात आठ बजे लाकडी़ रोड गये थे जब उन्होंने अपनी वाइक खड़ी की इतने में एक इन्डियन स्पेक्टिकल कोबरा सांप गाड़ी में घुस गया अपनी मोटरसाइकिल में सांप देखा, तो पारस शर्मा और राजीव कुमार डर गए. उन्होंने तुरंत वाइल्ड लाइफ के स्नैक एक्सपर्ट फिरोज आलम को सूचना दी. जिसपर फिरोज आलम ने मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.फिरोज ने बताया कि रात आठ बजे सूचना मिली थी कि शहर के सुर्य नगर निवासी पारस शर्मा की मोटरसाइकिल में सांप घुस गया है. सूचना मिलते ही टीम के साथ तुरन्त मोके पर पहुंच गया. फिरोज ने बताया कि वहां जाकर देखा कि सांप मोटरसाइकिल की वायरिंग के अंदर छिपा हुआ था. फिरोज आलम ने बताया कि यह कोबरा सांप मुख्य रूप से एलापिडे (Elapidae) परिवार और नाजा (Naja) वंश (Genus) से संबंधित है, जो अत्यधिक विषैले होते हैं। इन्हें 'सच्चा कोबरा' भी कहा जाता है। भारत में सबसे प्रमुख प्रजाति इंडियन कोबरा (Naja naja) है प्रजाति का था, जो करीब 3 फीट लंबा था. यह सांप बहुत तेज भागता है और कई बार स्नैक कैचर के हाथ भी नहीं लगता.उन्होंने बताया कि यह सांप बहुत विषैला होता है अपने शिकार को नुकसान पहुंचाने में माहिर होता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप को मारने की बजाय उन्हें सूचना दें ताकि उन्हें रेस्क्यू किया जा सके और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके. मुकेश ने बताया कि सांप को पकड़ने में करीब दस मिनट का समय लगा बाद वायरिंग में छिपे सांप को पकड़ा गया. सांप को रेस्क्यू करने के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया फिरोज आलम पिछले कई सालों से वह मुरादाबाद जिले में वन्यजीवों को बचाने का काम कर रहे हैं अब तक हजारों वन्य जीवों की जान बचा चुके हैं.