logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिमाचल महासभा का सालाना स्थापना दिवस कल सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगी हिमाचली धाम की धूम

चंडीगढ़ शनिवार 18 अप्रैल 2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा प्रस्तुति--- स्थानीय हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़, हर साल की तरह इस वर्ष भी रविवार 19 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस हिमाचली संस्कृति भजन कीर्तन नृत्य गायन और हिमाचली प्रीति भोज के साथ आयोजित कर रहा है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महासभा के प्रधान प्रीथि सिंह प्रजापति और पूर्व सक्रिय पदाधिकारी केसी वर्मा ने स्थानीय सीनियर कलमकार, आरके विक्रमा शर्मा, अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि रविवार 19 अप्रैल को हिमाचल महासभा का सांस्कृतिक कार्यक्रम सांयकाल 05:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक मनाया जाएगा। उक्त स्थापना दिवस समारोह में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और धार्मिक छटा सहित पहरावा खानपान रीति रिवाज आदि के ज्ञानवर्धक परिदृश्य गीत संगीत नृत्य भजन कीर्तन आदि के माध्यम से नई पीढ़ी के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। महासभा के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति ने बताया कि हर साल की तरह स्थापना समारोह की रौनक और ख्याति हिमाचली धाम के साथ ही बनी रहेगी।।

33
2080 views

Comment