logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंडीमंदिर मार्केट को रजिस्टर्ड कराने का मुद्दा उठा, सभी सदस्यों की सहमति

पंचकूला/चंडीमंदिर। चंडीमंदिर मार्केट कमेटी की बैठक प्रधान सुनील शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें मार्केट को आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड कराने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया। इस प्रस्ताव पर मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत होकर सहमति जताई।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि मार्केट के रजिस्ट्रेशन से संगठन को कानूनी पहचान मिलेगी और भविष्य में विकास कार्यों तथा सुविधाओं को लेकर मजबूती आएगी। साथ ही विभिन्न समस्याओं के समाधान में भी आसानी होगी।
प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि मार्केट के हित में यह एक महत्वपूर्ण कदम है और जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाएगा।
#Chandimandir #MarketCommittee #SunilSharma #PanchkulaNews #व्यापारीएकता #समाचार #samacharsansarnews24

12
984 views

Comment