logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिथौरागढ़: कोर्ट के आदेश पर IPS लोकेश्वर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने के निर्देश पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: कोर्ट के आदेश पर IPS लोकेश्वर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने के निर्देश
पिथौरागढ़
👉मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर जारी किया गया।
👉मामले के अनुसार, वर्ष 2023 में पिथौरागढ़ निवासी व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने तत्कालीन एसपी लोकेश्वर सिंह और कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 6 फरवरी 2023 को वह अपनी बेटी के साथ पुलिस क्वार्टर के सीवरेज व पेयजल लाइन की समस्या को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कथित रूप से उन्हें निर्वस्त्र कर उनके साथ मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।
👉शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा मामला दर्ज न किए जाने पर व्यापारी ने न्यायालय की शरण ली। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीर मानते हुए कोतवाली निरीक्षक को निर्देश दिए कि आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह व अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 342, 355, 504, 506, 392 और 120 (बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए।
👉अदालत ने यह भी निर्देशित किया है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाए और इसकी निगरानी उच्च अधिकारी करें। साथ ही जांच की प्रगति से न्यायालय को अवगत कराने को कहा गया है।
👉वहीं, सीओ सिटी गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि कोर्ट का आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश की प्रति मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी✍️

68
1812 views

Comment