उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. आगजनी और तोड़फोड़ के बाद
उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. आगजनी और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने करीब 300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं इस हिंसा के मामले में 7 FIR दर्ज की गई हैं. नोएडा पुलिस ने साजिश के तहत सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में RJD के दो नेशनल स्पोक्सपर्सन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है.जानकारी के मुताबिक नोएडा पुलिस ने RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इन पर नोएडा का वीडियो बताकर गलत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है. प्रवक्ताओं पर भ्रामक नैरेटिव बनाकर और लोगों को भड़काकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप है.
#NoidaViolence #BreakingNews #LabourProtest #ViralNew #newsplixlive