स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम
*स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम* —
*नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान तेज*
सुल्तानपुर -साफ-सफाई सिर्फ व्यवस्था नहीं, बल्कि शहर के समग्र विकास की पहली सीढ़ी है।”
इसी संकल्प के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ने करौदिया वार्ड नंबर 1 से बड़े व छोटे नालों की सफाई अभियान का शुभारंभ आज हरी झंडी दिखाकर किया।
अध्यक्ष के नेतृत्व में यह अभियान अब नगर के 25 वार्डों तक व्यापक रूप से चलाया जाएगा, जहां बड़े और छोटे सभी नालों व नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी बरसात के दिनों में किसी भी वार्ड या गली में जलभराव की समस्या उत्पन्न न होने के साथ बीमारियों से बचा जा सके ।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि नगरवासियों को जलभराव और उससे होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए न केवल सफाई कार्य तेज किया गया है, बल्कि बड़े और छोटे नालों को आपस में जोड़ने के लिए लगातार नाला निर्माण कार्य भी जारी है, ताकि पानी का निकास सुचारु रूप से हो सके।
उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि इस अभियान से न केवल जलभराव की समस्या पर नियंत्रण होगा, बल्कि बरसात और गर्मियों में फैलने वाली बीमारियों से भी लोगों को बचाया जा सकेगा, जिससे शहर का जनजीवन अधिक सुरक्षित और स्वस्थ बन सके।
अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर वार्ड में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हर वार्डो में फॉगिंग और सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
👉 *स्वच्छता ही स्वस्थ शहर की पहचान है — यही संकल्प, यही प्रयास*