100 डे अभियान में विद्यालय के छात्रों को TB रोग के बारे में दी गयी जानकारी
प्रदेश स्तर पर चल रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान के क्रम में सिद्धार्थ नगर के बढ़नी ब्लॉक में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक वीरेन्द्र प्रताप पुरी द्वारा न्यू पब्लिक स्कूल में टीबी रोग के लक्षण जैसे 1 हफ्ते से अधिक खासी आना, बलगम आना, बलगम में खून आना, वजन गिरना,थकान लगना, शाम के समय बुखार रहना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। टीबी रोग आम बीमारियों के तरह ही होता है ,टीबी रोगी यदि समय से और पुरी अवधि तक उपचार लेता है तो वह बिल्कुल ठीक हो सकता है। उनके द्वारा बताया गया कि बढ़नी PHC में बलगम की जांच निः शुल्क होती है। यदि कोई मरीज उपचार लेता है तो उसकी पोषण के लिए सरकार के द्वारा 1000 प्रतिमाह भी दिया जाता है। बढ़नी PHC के अधीक्षक डॉ अविनाश चौधरी द्वारा बताया गया कि जल्दी ही X ray कैंप का आयोजन अलग अलग गांवों में किया जाएगा। जिससे टीबी रोगी जल्दी ही चिह्नित किया जा सकते है।