लॉलीपॉप का गढ़ झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र
*घोषणाओं की लोलीपॉप का गढ़ झोटवाड़ा*
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र मे पिछले 18 सालो से घोषणाओं पर घोषणाऐं हो रही है धरातल पर विकास कार्य 15 -20 प्रतिशत ही हो पाते हैं। पिछले चार विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जिस किसी देवता को चूनकर भेजा वही झोटवाड़ा की जनता के साथ वादा खिलाफी करता है चाहे कांग्रेस हो चाहे भाजपा हो सत्ता में आने के बाद जनता को भुल जाते हैं । इन 18 सालो में क्या हुआ ओर क्या नहीं हुआ इसकी झोटवाड़ा के जागरूक नागरिकों को समीक्षा करनी चाहिए कि हमने विगत वर्षों मे क्या क्या हासिल किया कौन कौनसी बजट घोषणाऐं धरातल पर मुहूर्त रूप ले सकी और कौन सी अभी कागजी घोषणाऐं ही है ।
1 जयपुर नागौर फलोदी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे
2 सिरसी रोड़ का अतिक्रमण हटाना व निर्माण
3 निवारू रोड़ का अतिक्रमण हटाना व निर्माण
4 सैटेलाइट हॉस्पीटल का निर्माण
5 बरसात के पानी निकासी के लिए ड्रैनेज सिस्टम
6 हाईटेंशन लाइन को अण्डर ग्राउंड करना
7 सेक्टर सड़कों का डिमार्केशन व निर्माण
8 नवसृजित कॉलोनियों में सड़क निर्माण
9 नवसृजित कॉलोनियों में सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम
10 नवसृजित कॉलोनियों में जल जीवन मिशन में पेयजल व्यवस्था
11 कनकपुरा रेलवे स्टेशन का विकास व ट्रेन ठहराव
12 कालवाड़ रोड़ से अतिक्रमण हटाकर सुगम यातायात व्यवस्था
13 चौराहों पर ट्राफिक सिंगल व ट्राफिक पुलिस व्यवस्था
14 कॉलोनियो मे 11 व 33 Kva की लाइन को हटाना व अण्डर ग्राऊण्ड करना
15 रेलवे क्रॉसिंग पर अण्डर पास या ओवर ब्रिज बनाना
आदि अनेक जनसमस्याओं का समाधान नवसृजित कॉलोनियों में पिछले केई सालों से लम्बित था उनका समाधान कितना हुआ ओर कितना नहीं हमें आगामी आने वाले समय में समीक्षा अवश्य करनी चाहिए एवं हमारे प्रयासों को किस तरह ओर अधिक प्रभावी व अग्रेसिव बनाया जाऐ कि हम सब का सपना स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, विकसित झोटवाड़ा बनाया जा सके ।
धन्यवाद