logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोकेशन रायगढ़ जिला अनिल तिवारी रायगढ़ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दिनांक: 18.04.2026 “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन रायगढ़ जिला
अनिल तिवारी रायगढ़ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
दिनांक: 18.04.2026
“ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 62 लीटर से अधिक शराब जब्त
भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी और जूटमिल क्षेत्र में पुलिस की सघन रेड — अवैध कारोबारियों पर लगातार प्रहार
छिपाकर महुआ शराब बेचने की मिली थी सूचना — बिक्री से पहले ही पुलिस ने किया जब्त
कार्रवाई में 2 महिला आरोपी भी गिरफ्तार— अवैध शराब निर्माण व बिक्री का भंडाफोड़
“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार जारी कार्रवाई — आबकारी एक्ट के तहत सभी आरोपियों पर प्रकरण दर्ज
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, लगातार होगी कार्रवाई
18 अप्रैल, रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी एवं जूटमिल क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई करते हुए कुल 62 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की गई है।
ग्राम पण्डरीपानी में भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई — बाड़ी में रखकर बेच रहा था महुआ शराब
दिनांक 16.04.2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में ग्राम पण्डरीपानी में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी संतराम खडिया को उसके घर के सामने बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 1500 रुपये, बरामद कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।
ग्राम लोईंग में चक्रधरनगर पुलिस की दबिश — घर में छिपाकर रखी थी शराब
था

0
0 views

Comment