logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिविल कोर्ट के समीप टेंट के गोदाम में लगी आग को सकुशल फायर टीम द्वारा बुझाया गया।

काशीपुर:-आज दिनांक 18.4.2026 को समय 02:15 बजे पीएफटी सेट के माध्यम से *फायर स्टेशन काशीपुर* को सूचना प्राप्त हुई की सिविल कोर्ट रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक टेंट के गोदाम में आग लगी है,
सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से *अग्निशमन अधिकारी श्री श्याम सिंह* महोदय दिशा निर्देशन में 02 फायर यूनिट उक्त घटना स्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पहुंच कर देखा कि आग शाहिद अहमद पुत्र श्री जाबिर अहमद के टेंट के गोदाम में आग लगी थी जिसमें टेंट का सामान व एक मैजिक फोर् व्हीलर (UK06CA/2016) भी थी।
जिस पर तत्काल फायर यूनिट काशीपुर द्वारा मोटर फायर इंजन से एक होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग बुझाना आरंभ किया तथा 01 होजरील लगाकर आग बुझाना प्रारंभ किया।
आग पर लगातार पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।आग से कोई मानवीय जनहानि नहीं हुई |बाद समाप्त अग्निशमन कार्य के फायर यूनिट फायर स्टेशन काशीपुर उपस्थित हुई।
फायर यूनिट में सम्मिलित कर्मचारी निम्नलिखित है-
चालक सुमित पवार , चा0 सोमवीर सिंह फायरमैन पंकज कुमार , फायरवूमेन आरती, फायरवूमेन सुष्मिता, फायरवूमेन रजनी।

21
686 views

Comment