सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश
सुल्तानपुर।देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज गांव में सुबह खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान गया प्रसाद (45) पुत्र रामअजौर के रूप में हुई है, जो अविवाहित था।112 पर सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया,जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।मृतक के भाई पुन्नवासी ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है,जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।