logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“लाल डोरा सर्वे से बाहर रह गई आबादी देह भूमि, वर्षों से कब्जाधारियों को स्वामित्व अधिकार देने की उठी मांग” #LalDora #LandRights #Kurukshetra

सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि स्वामित्व सुनिश्चित करने के लिए चलाई गई लाल डोरा भूमि स्वामित्व योजना के तहत कई गांवों में ड्रोन सर्वे भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद कई स्थानों पर आबादी देह/आबादी देह पत्ती वासी भूमि को सर्वे में शामिल नहीं किया गया, जबकि इन जमीनों पर लोग लंबे समय से कब्जाधारी हैं।
राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार, इन जमीनों का सत्यापन 500 वर्ग गज योजना के अंतर्गत हो चुका है, फिर भी लाभार्थियों को स्वामित्व अधिकार नहीं मिल पाए हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इन छूटी हुई जमीनों का पुनः लाल डोरा सर्वे कराया जाए और योग्य कब्जाधारियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र (मालिकाना हक) प्रदान किया जाए, ताकि वर्षों से बसे लोगों को कानूनी सुरक्षा मिल सके।
✍️ राज पाल शर्मा, Aima मीडिया, कुरुक्षेत्र

14
6457 views

Comment