सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
झालावाड़| सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शशि गजराना ने राजकीय सम्प्रेषण गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधि से संघर्षरत किशोरों से उनके प्रकरणों की कानूनी कार्रवाई और आवासीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही सफाई व्यवस्था, भोजन, नाश्ता, पंखों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांची। निरीक्षण के समय गृह में 3 बालक उपस्थित मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को डाइट चार्ज के अनुसार भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किशोरों को निशुल्क विधिक सहायता के तहत अधिवक्ता और न्याय मित्र उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी।
Aima media jhalawar