logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिंदुत्व पुनर्जागरण हेतु राष्ट्रवंदन पत्रिका का विमोचन - संघ विचारक पदम् सिंह रहे मुख्य अतिथि


मेरठ - राष्ट्रीय वैदिक हिंदू संगठन भारत द्वारा हिंदुत्व पुनर्जागरण के संकल्प को कड़ी को आगे बढ़ाते हुए "राष्ट्रवंदन" पत्रिका विमोचन का कार्यक्रम कमलादेवी सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर के सभागार में भव्यता से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम सिंह जी का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहना हुआ। उन्होंने पंचपरिवर्तन के माध्यम से हिंदूत्व पुनर्जागरण की भूमिका रखी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमति गीता अग्रवाल रहीं। मुख्य वक्ता श्रीमती शीतल गहलोत ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ नागरिक तैयार करने हेतु श्रेष्ठ बालक बालिकाओं का निर्माण करना पड़ेगा।श्रीमती गहलोत राष्ट्रवंदन पत्रिका की संपादक हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजय कुमार ने की।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर कपिल अग्रवाल ने किया। वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।हनुमान चालीसा के पाठ के बाद भगवान हनुमान की आरती के बाद वंदे मातरम से कार्यक्रम का समापन हुआ। विजेंद्र मुद्गल, एडवोकेट रवि रस्तोगी, प्रवीण जैन,रामवीर सोम,प्रीति धामा, ओम सिंह राणा, पुनीत अरोड़ा, मनीषा गोयल, पायल कुच्चल, रिद्धिमा, नंद किशोर सैनी आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

0
36 views

Comment