“तहसील व CSC केंद्रों पर मनमानी फीस से जनता परेशान, सभी दस्तावेज़ों के लिए निर्धारित शुल्क तय करने की मांग”
#PMOINDIA #CMOHARYANA #DCKKR #digitalIndia
हरियाणा में सभी तहसील कार्यालयों के बाहर और मार्किट में संचालित प्राइवेट कंप्यूटर सेंटर /CSC केंद्रों द्वारा आम जनता से विभिन्न दस्तावेज़ों के नाम पर मनमानी फीस वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा स्पष्ट शुल्क निर्धारित न होने के कारण ये केंद्र मनमाने पैसे लेते हैं, जिससे गरीब और आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सरकार सभी प्रकार के दस्तावेज़ों (जैसे टाइपिंग प्रतियां, फोटो कॉपी, ऑनलाइन प्रिंट कॉपी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री संबंधित कार्य आदि) के लिए फिक्स फीस निर्धारित करे और सख्ती से लागू करे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जनता को राहत मिल सके।
✍️ राज पाल शर्मा, Aima मीडिया, कुरुक्षेत्र