logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*गुमशुदा महिला की तलाश

*गुमशुदा महिला की तलाश, परिजनों ने की अपील*

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ियार गांव से एक महिला के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वंदना दुबेदी (उम्र लगभग 32 वर्ष), पति सुखदेव दुबे, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 5 बजे अज्ञात कारणों से घर से निकल गईं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि वंदना दुबेदी अपने पीछे दो बेटियों को छोड़कर घर से निकली हैं और अब तक वापस नहीं लौटी हैं। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी वंदना दुबेदी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
📞 97552 19804
महिला की तलाश जारी है और परिजन उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

0
66 views

Comment