संस्था स्थापना : मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और अम्बेडकर जयंती
मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम पर एक संयुक्त मीटिंग का आयोजन.
मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट अम्बेडकर जयंती और संस्था स्थापना वर्श के उपलक्ष्य में कार्यक्रम पर एक संयुक्त मीटिंग का आयोजन किया गया
जिसपर आगामी स्वास्थ्य शिविर गरीब ल़डकियों के विवाह और मृत्यु उपरांत मृतक के परिवार को सहायता के विषय मे विस्तृत बात चीत की गई तथा गरीब विवाह और शिक्षा विषय पर कई योजनाओं पर कार्य करने का संकल्प लिया गया.
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मे मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट भारत के अध्यक्ष हुसैन हैदर खान सहायक अध्यक्ष मोहम्मद नईम सिराजी मीडिया प्रभारी श्याम प्रजा पति ssw ट्रस्ट के प्रमुख अध्यक्ष शम्स तबरेज खान सह अध्यक्ष रईस अहमद खान साहब के साथ ट्रस्ट के अधिकांश पदाधिकारी पूरे समय मौजूद रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष हुसैन हैदर साहब ने की और भविष्य में आगामी योजना विवाह और अंतिम संस्कार व स्वास्थ्य शिक्षा पर कई योजनाएं शामिल की गई तथा इस क्षेत्र मे जल्द कार्रवाई का संकल्प लिया गया|
(बंडा गांव-शाहगंज,युपी)