पंचकूला: दूधगढ़ गाँव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 19 अप्रैल को, ऑपरेशन 20 को
पंचकूला। जिले के गांव दूधगढ़ स्थित गुगा माड़ी में 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को एक विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें आंखों से संबंधित सभी बीमारियों की जांच की जाएगी।
शिविर में मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस डालने की सुविधा चैरिटेबल रेट पर उपलब्ध रहेगी। जांच के दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी, वहीं कैंप में कुछ दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी। इसके अलावा नजदीक का चश्मा मात्र 150 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में जांच के बाद चयनित मरीजों के ऑपरेशन 20 अप्रैल को अंबाला शहर में किए जाएंगे। मरीजों के आने-जाने की व्यवस्था संस्था की ओर से की जाएगी।
इस आयोजन में समाजसेवी व सरपंच प्रतिनिधि श्री सतबीर जी तथा क्षेत्र के अन्य लोगों का सहयोग रहेगा। आयोजकों ने अपील की है कि मरीज पहले से तैयारी करके समय पर शिविर में पहुंचें।
अधिक जानकारी के लिए 9417005548 और 7087405548 पर संपर्क किया जा सकता है।