बूथ स्तर पर “मन की बात” कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, कुशलगढ़ में बैठक आयोजित
कुशलगढ़। ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ में मंडल अध्यक्ष सोहनलाल डामोर एवं महामंत्री राकेश खड़िया की अध्यक्षता में लहर शक्ति केंद्र पर बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा इसे आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं आगामी पंचायती राज चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष पुजा भाई खड़िया, पास्कु भूरिया, रमेश देवदा, निर्भय देवदा, रमेश खड़िया, हीरालाल जी एवं दिनेश जी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और संगठन को सशक्त बनाने तथा पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।