होमगार्ड, हवलदार और प्रशिक्षक के 209 पदों पर भर्ती, 19 जून से शुरू होंगे आवेदन
*लखनऊ*
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने होमगार्ड, हवलदार और प्रशिक्षक के कुल 209 पदों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून से 9 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग के अनुसार अभ्यर्थियों को 16 जुलाई तक आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा भी दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में PET 2025 के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*