होशियारपुर: पैरोल के बाद जेल लौटे कैदी की सिविल अस्पताल में मौत
होशियारपुर में पैरोल खत्म होने के बाद केंद्रीय जेल लौटे एक कैदी की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर लोई निवासी रविदास नगर के रूप में हुई है।
मृतक के पिता मनजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमन 56 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद दोबारा जेल गया था। शुक्रवार सुबह जेल प्रशासन की ओर से सूचना मिली कि अमन की तबीयत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
परिवार के सदस्य जब सिविल अस्पताल पहुंचे, तब तक अमन की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि अमन वर्ष 2021 से जेल में बंद था। फिलहाल मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और परिजनों द्वारा जांच की मांग की जा रही है।