logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शशि प्रकाश सिंह का तबादला, हजारीबाग में हेमंत सती बने नए उपायुक्त; झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस फेरबदल...

हजारीबाग : राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए आईएएस अधिकारियों का व्यापक तबादला किया है। इस फेरबदल के तहत हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को देवघर भेजा गया है, जबकि हेमंत सती को हजारीबाग का नया उपायुक्त बनाया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है। चतरा में रवि आनंद को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पूर्व में पदस्थापित उपायुक्त कीर्तिश्री का तबादला कर दिया गया है। इसी क्रम में राजीव रंजन को जमशेदपुर, संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा, दिलेश्वर महतो को गुमला, मेधा भारद्वाज को पाकुड़ और लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त बनाया गया है।
अन्य तबादलों में उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा, मनीष कुमार को चाईबासा, ऋतुराज को रामगढ़ और दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा और आलोक कुमार को जामताड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने इस फेरबदल में अपेक्षाकृत युवा और नए आईएएस अधिकारियों को जिलों की कमान दी है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता लाने का प्रयास किया गया है। सभी नव पदस्थापित उपायुक्तों को 24 घंटे के भीतर अपने-अपने जिलों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को सुशासन को मजबूत करने और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से जिलों में कार्यशैली में बदलाव और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

5
233 views

Comment