logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमन कुमार बने हजारीबाग के नए एसपी, झारखंड में आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल...

हजारीबाग : राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस महकमे में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 46 अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव के तहत हजारीबाग के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अमन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार 12 से अधिक जिलों के एसपी बदले गए हैं। चतरा में अनिमेष नैथानी को नया एसपी बनाया गया है। वहीं निधि द्विवेदी को सरायकेला, आशुतोष शेखर को गढ़वा, प्रवीण पुष्कर को देवघर, मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़, कपिल चौधरी को पलामू, नाथू सिंह मीणा को बोकारो, शंभू सिंह को जामताड़ा और ऋषभ गर्ग को खूंटी का एसपी बनाया गया है। कई जिलों के एसपी को एसीबी और अन्य इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।

उच्च स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। एडीजी मनोज कौशिक को उनके वर्तमान दायित्व के साथ मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। नरेन्द्र कुमार सिंह को आईजी पलामू और शैलेंद्र सिन्हा को जोनल आईजी बोकारो बनाया गया है। क्रांति गडीदेशी को आईजी निगरानी सह सुरक्षा (झारखंड विद्युत बोर्ड) और माइकल राज एस को रेल आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील भास्कर को जैप आईजी बनाया गया है।

स्पेशल ब्रांच, एसीबी और तकनीकी शाखा में भी बदलाव किए गए हैं। प्रशांत आनंद को वायरलेस एसपी, मनीष टोप्पो को एससीआरबी एसपी, राजकुमार मेहता को एटीएस एसपी और दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान मुख्यालय में तैनात किया गया है। हरविंदर सिंह को स्पेशल ब्रांच भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को जैप और आईआरबी जैसे सशस्त्र इकाइयों में कमांडेंट बनाया गया है।
एसडीपीओ और एएसपी स्तर पर भी व्यापक फेरबदल हुआ है। सिमरिया में तैनात आईपीएस शुभम कुमार खंडेलवाल को जमशेदपुर ग्रामीण एसपी बनाया गया है। ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर की जिम्मेदारी मिली है। हजारीबाग में प्रशिक्षु आईपीएस नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब को सिमरिया एसडीपीओ बनाया गया है। निखिल कुमार राय को कोतवाली रांची एएसपी, ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय-1 जमशेदपुर बनाया गया है। श्रुति को चैनपुर, दिव्यांश शुक्ला को हुसैनाबाद, राघवेंद्र शर्मा को पतरातु और सैयद मुस्तफा हाशमी को चक्रधरपुर का एसडीपीओ बनाया गया है।

इस व्यापक फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

0
0 views

Comment