राज्य परिवर्तन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह (IAS) ने विकसित यूपी @2047 के लक्ष्य प्राप्त करने हेतु किया बैठक
राज्य परिवर्तन आयोग (State Transformation Commission -STC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने वाराणसी के न्यू सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंडल के एफपीओ व निर्यातकों से विकसित यूपी @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुआयामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया एपिडा के क्षेत्रीय उपमहाप्रबंधक डॉक्टर सी.बी. सिंह ने कृषि उपज के निर्यात संवर्धन व उन्नत किस्म के कृषि उपज व बागवानी के विकास के लिए विस्तृत जानकारी दिया । एपिडा द्वारा नवनिर्मित निर्यात संवर्धन केंद्र के विषय में भी जानकारी दिया गया जिसका जल्द ही शुभारंभ होने वाला है चर्चा में नवचेतना एफपीओ मिर्जापुर के श्री मुकेश पांडे जी, ईशानी एग्रो एफपीओ चंदौली के श्री अजय सिंह जी, शिवनंदन एफपीओ चंदौली के रमेश सिंह जी, नमामि गंगे एफपीसी लिमिटेड वाराणसी के के.एन. सिंह आदि ने विस्तृत चर्चा किया मीटिंग में श्री अमित जायसवाल उपनिदेशक कृषि श्री दिग्विजय भार्गव उपनिदेशक हॉर्टिकल्चर श्री सुभाष कुमार जिला उद्यान अधिकारी विशाल प्रधान शैलेंद्र सिंह डॉक्टर आशीष कुमार अंकित कुमार तिवारी प्रतापगढ़ से शुभम त्रिपाठी प्रयागराज से धनंजय प्रताप लखनऊ कुशाग्र श्रीवास्तव बहरीन आदि ने भी चर्चा में शामिल रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के कृषि उपज को एक्सपोर्ट /निर्यात के लिए किस तरह से अच्छी फसले उगाई जाएं कौन-कौन सी प्रजातियां चयनित हो इन सब पर बहुत चर्चा हुई मत्स्य पालन को भी इस राज्य के अर्थव्यवस्था में अहम रोल माना गया और चंदौली में बनी हुई मछली मंडी को ठीक ढंग से क्रियान्वित करने पर भी चर्चाएं हुई ईशानी एग्रो के अजय सिंह नमामि गंगे के के.एन. सिंह ने मत्स्य पालन को किस तरह से राज्य की अर्थव्यवस्था में मुख्य रोल में लाया जाए इस पर बहुत विस्तृत चर्चा किया के एन सिंह ने सेवापुरी में बन रहे नाबार्ड के मछली मंडी के विषय में भी विस्तृत चर्चा किया क्योंकि अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में मीट मुर्गा मछली बड़े गंदे एटमॉस्फेयर में बेची जा रही है जिसके लिए एक मॉडल ग्रामीण हाट का डेवलप किया जा रहा है उसको एक मॉडल के तौर पर प्रदेश में अपनाए जाने की भी चर्चा की गई।
#निर्यात #विकसितयूपी@2047 #MYogiAdityanath #APEDA #UPGovernment #fisheries #STC
#ajai #KJ #FTJ #किसान_पत्रकार