logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

योग से जुड़ेगा झालावाड़ हर परिवार बनेगा स्वस्थ

झालावाड़| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत आयुष मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास तेज किए गए हैं।
एडीएम अनुराग भार्गव ने बताया कि योग 365 अभियान के तहत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं हेल्थ टेक के सहयोग से 100 दिवसीय फ्री लाइव योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 मई को विशेष ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों, संस्थानों और संगठनों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। पंजीयन के लिए विशेष लिंक और टोल फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है।
Aima media jhalawar

0
0 views

Comment