सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने 30 ग्राम पंचायतों के सचिव/ ग्राम रोजगार सहायक का 03 दिवस का वेतन काटने दिए निर्देश
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने 30 ग्राम पंचायतों के सचिव/ग्राम रोजगार सहायक का 03 दिवस का वेतन काटने दिए निर्देश
मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में नहीं करने पर की गई कार्रवाई
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को 30 ग्राम पंचायतों के सचिव/ग्राम रोजगार सहायक का 03-03 दिवस का वेतन काटने निर्देश दिए हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने बताया है कि मनरेगा योजनान्तर्गत सक्रिय जॉबकार्ड धारियों की ईकेवाईसी कराये जाने हेतु विगत 03 माह से लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। यह कार्य आज दिनांक तक ग्राम ख़ूजा, सिकरीजागीर, पचेरा, रायपुरा, लालपुरा, बकनासा, तेजपुरा, कतरौल, कोसड, मानपुरा, महुआ, लहारा, सुहांस, छान, कचनावखुर्द, बरेई, पृथ्वीपुरा, जगनपुरा, जवासा, खेरियाजल्लू, दुल्हागन, गिंगरखी, राहलीबेहड, बड़पुरा, बिजपुरा, छिदी, अकलोनी, परियाया, कनीपुरा, टीकरीपरोछा के सचिव/ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया गया है फलस्वरुप यह अप्रिय स्थिति निर्मित हुई है। भिण्ड जिला प्रदेश के समस्त जिलों में अंतिम स्थान पर प्रदर्शित हो रहा है। संबंधित सचिव/ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अपनी सेवा शर्तों के अनुरूप मनरेगा के कार्यों को निर्धारित समय सीमा में नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में संबधित सचिव/ग्राम रोजगार सहायक के 03 दिवस का वेतन काटते हुये कार्यालय जिला पंचायत भिण्ड को अवगत कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही लंबित ई-केवाईसी दिनांक 19 अप्रैल 2026 के पूर्व शत्-प्रतिशत नहीं करने वाले सचिव/ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव कार्यालय जिला पंचायत भिण्ड को भिजवाना सुनिश्चित करें।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind