राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित होगी
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित होगी
परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित
परीक्षा नियंत्रक, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर के निर्देशानुसार राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 दिनांक 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 02:15 बजे से 04:15 बजे तक जिला मुख्यालय पर 08 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारु एवं निर्विघ्न संचालन हेतु 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 08 बजे से परीक्षा केन्द्रों पर गोपनीय सामग्री पहुंचाने एवं वापिस जिला कोषालय, मुरैना में जमा कराए जाने तक के लिए कार्यालय अधीक्षक, कलेक्ट्रेट मुरैना (कक्ष क्रमांक-105) को अस्थायी कंट्रोल रूम घोषित किया गया है। जिला कार्यालय मुरैना के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 98266-29397 रहेगा।
जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष पर प्राप्त होने वाले संदेशों का विधिवत अभिलेखन किया जाएगा तथा संबंधितों को दूरभाष के माध्यम से तत्काल अवगत कराया जाएगा। जिला कोषालय, मुरैना से गोपनीय सामग्री को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने एवं पुनः जमा कराने संबंधी जानकारी तथा परीक्षार्थियों की केन्द्रवार उपस्थिति दोनों प्रश्नपत्रों हेतु पृथक-पृथक संकलित कर नोडल अधिकारी श्री अरविन्द सिंह माहौर से प्रमाणित कराई जाएगी। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर एवं जनसंपर्क कार्यालय, मुरैना को समय-सीमा 04:30 बजे तक प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसकी एक प्रति एस.सी.-2 शाखा में भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला कार्यालय मुरैना के नियंत्रण कक्ष कक्ष क्रमांक-105 (अधीक्षक कक्ष) के प्रभारी के रूप में अधीक्षक, कलेक्ट्रेट मुरैना श्री आदिराम कोरकू को अधिकृत किया गया है। इनके सहयोग हेतु सहायक ग्रेड-3, एस.सी.-1 शाखा, कलेक्ट्रेट मुरैना श्रीमती मीरा तौमर, प्राथमिक शिक्षक (वर्तमान पदस्थापन जावक शाखा, कलेक्ट्रेट मुरैना) श्री राहुल शर्मा तथा चतुर्थ श्रेणी कार्य के लिए भृत्य कलेक्ट्रेट मुरैना श्री आत्मदास अपोरिया की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh