logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज


*हरदोई*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल को संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मल्लावां क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लखनऊ मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, डीएम-एसपी व सीडीओ ने नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस-वे का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी आगमन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है और सभी विभागों को समय रहते तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*

20
579 views

Comment