ऑफलाइन उर्वरक विक्रय करने वाले 8 लोगों में से 3 फर्मों के लाइसेंस निलंबित
ऑफलाइन उर्वरक विक्रय करने वाले 8 लोगों में से 3 फर्मो के लाइसेंस निलंबित
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुरैना श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरक का वितरण 01 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है, यह एक डिजिटल प्रणाली है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आसानी से समय पर उर्वरक की उपलब्धता करना है।
इसके तहत पिछले सप्ताह 8 उर्वरक विक्रेताओं ने ऑफलाइन उर्वरक का विक्रय किया था। जिस पर उप संचालक कृषि विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसमें 2 निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा जबाव प्रस्तुत न करने एवं 01 विक्रेता का जबाव संतोषजनक नहीं होने से कुल 3 निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए है। जिनमें मैसर्स गोयल एग्रो ट्रेडर्स कैलारस, मैसर्स किसान विकास केन्द्र बानमौर और मैसर्स श्रीराम खाद बीज भंडार के नाम शामिल है।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026