logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि होने के कारण छात्रों की स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन

ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि होने के कारण छात्रों की स्वास्थ्य,सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुये स्कूलों के समय में परिवर्तन

जिला मुरैना अन्तर्गत ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि होने के कारण छात्रों की स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुये, प्रभारी कलेक्टर श्री कमलेश कुमार भार्गव के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री इंदोरिया ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि जिला मुरैना अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय / सीबीएसई / आई.सी.एस.ई./अनुदान प्राप्त शालाओं एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक की कक्षायें प्रातः 07:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित की जावेंगी। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारिणी अनुसार संचालित रहेंगे।आदेश 18. अप्रैल 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-
#morena2026 #Morena

50
1242 views

Comment