logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पदम पुरस्कार वर्ष 2027 के लिए प्रतिभागियों के नामांकन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन ही प्रेसित किए जाएं

पदम पुरस्कार वर्ष 2027 के लिए प्रतिभागियों के नामांकन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन ही प्रेषित किए जाएं

ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के आदेशानुसार विगत वर्षों की भांति वर्तमान वर्ष में भी मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग द्वारा निर्मित अवार्डस पोर्टल http:padmaawards.mp.gov.in पर जिला स्तर से पदम पुरस्कारों हेतु योग्य व्यक्तियों के नामांकन ऑनलाईन ही प्रेषित किये जाने हैं। आयुक्त चंबल संभाग श्री सुरेश कुमार के निर्देश पर उपायुक्त राजस्व द्वारा दी गई है।
पोर्टल पर ऑनलाईन नामांकन दर्ज करने के लिए यूजर नेम तथा पासवर्ड अधिकृत ई-मेल आईडी पर पूर्व से ही प्रेषित किये जाने का उल्लेख करते हुए अवार्डस पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन दर्ज करने हेतु प्रक्रिया प्रवाह (प्रोसेस फोलो) त्वरित कार्यवाही हेतु संलग्न होना दर्शाते हुए, इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की तकनीकी सहयोग हेतु विभागीय ई-मेल manisha.sentia@mp.gov.in एवं ई-मेल azmat.khan@mpsede.mp.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। जिला स्तर से पदम पुरस्कार हेतु प्रतिभागियों का चयन कर उनके नामांकन एवं आवश्यक दस्तावेज गृह विभाग के ऑनलाईन पोर्टल पर 30 जून 2026 तक प्रेषित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

36
896 views

Comment