गोविंदपुरा भोपाल में जन संवाद, अधिकारियों ने सुनी जनमानस की समस्याएं
CP श्री संजय कुमार द्वारा कस्तूरबा नगर थाना गोविंदपुरा क्षेत्र में नागरिकों से जनसंवाद किया गया व उनके द्वारा निम्न बातें बताई गईं :
🔹 वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग/स्टैंड बनाया जाए
🔹 मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु सख्त कार्रवाई हो
🔹 साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता के लिए कैंप आयोजित किए जाएं
🔹 चेतक ब्रिज के नीचे अत्यधिक वेल्डिंग कार्य पर नियंत्रण जरूरी
🔹 ब्रिज के नीचे सब्जी ठेलों से ट्रैफिक बाधित — उचित व्यवस्था की जाए
🔹 चेतक ब्रिज पर शाम के समय रॉन्ग साइड ड्राइविंग से हादसों का खतरा
🔹 नीम वाले हनुमान मंदिर व रेलवे लाइन के पास नशेड़ी तत्वों की मौजूदगी — निगरानी बढ़े
🔹 कॉलोनी में पानी की टंकी के पास नशेड़ियों का जमावड़ा — कार्रवाई आवश्यक
🔹 Blinkit शॉप वाली रोड पर अव्यवस्थित पार्किंग से जाम — समाधान जरूरी
🔹 CP द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।
उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए,साथ ही ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
सीपी द्वारा मादक पदार्थ,अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई,ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।