झारखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 46 IPS अधिकारियों का तबादला, देर रात जारी हुई अधिसूचना
रिपोर्ट : जयदीप कुमार सिन्हा
अमन कुमार बने हजारीबाग के नए एसपी, अंजनी अंजन बने जैप 05 के कमांडेंट
बरही : रांची झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना कर दी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में एडीजी, आईजी, डीआईजी से लेकर एसपी और एएसपी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
हजारीबाग को मिला नया पुलिस कप्तान
-----------------------------------------------------
इस फेरबदल में अमन कुमार (IPS 2014) को हजारीबाग का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। जो गढ़वा से आए हैं ।
इसके साथ हीं मनोज कौशिक – ADG मुख्यालय (अतिरिक्त प्रभार),
पंकज कम्बोज – IG मानवाधिकार (अतिरिक्त प्रभार), नरेंद्र कुमार सिंह – IG अभियान, रांची (अतिरिक्त IG पलामू), शैलेन्द्र कुमार सिन्हा – IG बोकारो, क्रांति कुमार गेड़िदेशी – IG निगरानी-सह-सुरक्षा (JSEB), माईकेलराज एस. – IG रेल, रांची, सुनील भाष्कर – IG झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची, आनन्द प्रकाश – पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान, प्रशांत आनंद – SP संचार एवं तकनीकी सेवा, रांची, निधि द्विवेदी – SP सरायकेला-खरसावां, आशुतोष शेखर – SP गढ़वा,सौरव – SP (SIB) विशेष शाखा, रांची, अनुदीप सिंह – SP पाकुड़, प्रवीण पुष्कर – SP देवघर, मुकेश कुमार लुनायत – SP रामगढ़, अजय कुमार – SP ACB, रांची, नाथू सिंह मीणा – SP बोकारो, सुमित कुमार अग्रवाल – SP ACB, रांची, अनिमेष नैथानी – SP चतरा (अतिरिक्त IRB-03 प्रभार), कुमार शिवाशीष – SP कोडरमा, कपिल चौधारी – SP पलामू (अतिरिक्त IRB-10 प्रभार), मनीष टोप्पो – SP SCRB, रांची, दीपक कुमार पाण्डेय – AIG सह DG के विशेष सहायक, रांची, दीपक कुमार शर्मा – SP अभियान (PHQ), रांची, अंजनी अंजन – कमांडेंट JAP-05, देवघर
रीष्मा रमेशन – कमांडेंट JAP-09, साहेबगंज, कुसुम पुनिया – कमांडेंट JAP-08, लेस्लीगंज (पलामू), शम्भू कुमार सिंह – SP जामताड़ा, मूमल राजपुरोहित – SP रेल, धनबाद, ऋषभ गर्ग – SP खूंटी, दीपक कुमार – कमांडेंट IRB-01, जामताड़ा, राजकुमार मेहला – SP ATS, झारखंड, ऋषभ कुमार झा – कमांडेंट JAP-04, बोकारो (अतिरिक्त SISF प्रभार), एस. मोहम्मद याकूब – SP ग्रामीण, धनबाद, गौरव गोस्वामी – SP ग्रामीण, रांची, शुभम कुमार खण्डेवाल – SP ग्रामीण, जमशेदपुर
ललित मीणा – SP नगर, जमशेदपुर
नागरगोजे शुभम भाउसाहेब – SDPO सिमरिया, निखिल राय – ASP कोतवाली, रांची, ऋषभ त्रिवेदी – ASP मुख्यालय-01, जमशेदपुर, श्रुति – SDPO चैनपुर
दिव्यांश शुक्ला – SDPO हुसैनाबाद
राघवेन्द्र शर्मा – SDPO पतरातू
सैयद मुस्तफा हासमी – SDPO चक्रधरपुर और हरविन्दर सिंह को SP विशेष शाखा, झारखंड का दायित्व मिला है ।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की पहल
------------------------------------------------
राज्य सरकार के इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।