Katihar-- थाना कार्यों की IG ने ली क्लास, लंबित मामलों पर दिया अल्टीमेटम
कटिहार से खबर है, जहां पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र द्वारा मनिहारी थाना का निरीक्षण किया गया।
17 अप्रैल 2026 को हुए इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कटिहार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनिहारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। IG ने थाना परिसर में कांड अन्वेषण, CCTNS, दागी पंजी, मालखाना और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।
इसके साथ ही थाना के समग्र कार्यों की समीक्षा की गई और लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद स्पष्ट संदेश दिया गया कि मामलों के निपटारे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
न्यूज कटिहार - राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल