logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड में 17 जिलों के उपायुक्त बदले, मिड नाइट जारी हुई अधिसूचना

रिपोर्ट: जयदीप कुमार सिन्हा

हेमंत सती बने हजारीबाग के नए डीसी, शशि प्रकाश सिंह गए बाबा नगरी देवघर

बरही। राज्य सरकार ने देर रात अधिसूचना जारी करते हुए 17 जिलों के उपायुक्तों का एक साथ फेरबदल कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी आदेश में कई जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) की नियुक्ति की गई है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अधिकारी फिलहाल बिना प्रभार के हैं, वे विभाग में अपना योगदान देंगे।

किन-किन जिलों में हुई नई तैनाती
------------------------------------------
जारी अधिसूचना के अनुसार, रांची के डीडीसी सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी का नया उपायुक्त बनाया गया है। वहीं हेमंत सती को हजारीबाग का 139वां डीसी बनाया गया है। हजारीबाग के शशि प्रकाश सिंह को बाबा नगरी देवघर भेजा गया है।
कोडरमा के ऋतुराज को रामगढ़ का नया डीसी बनाया गया है, जबकि उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा अनन्य मित्तल (गढ़वा), राजीव रंजन (जमशेदपुर), संदीप कुमार (लातेहार), दिलेश्वर महतो (गुमला), मेधा भारद्वाज (पाकुड़), लोकेश मिश्रा (गोड्डा), मनीष कुमार (चाईबासा), रवि आनंद (चतरा), दीपक कुमार दुबे (साहिबगंज), दिलीप प्रताप सिंह शेखावत (पलामू), संदीप कुमार मीणा (लोहरदगा) और आलोक कुमार (जामताड़ा) को भी उपायुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
-------------------------------------------------
राज्य सरकार के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने तथा विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

173
6048 views

Comment