logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

15 मई को सेवा का उत्सव मनाएगा नमो नमो क्रांति फाउंडेशन


लखनऊ/उत्तर प्रदेश:
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय नमो नमो क्रांति फाउंडेशन आगामी 15 मई को अपना स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में “सेवा का उत्सव” के रूप में मनाने जा रहा है। इस अवसर पर संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। फाउंडेशन द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि “जब इरादे नेक हों, तो हर दिन एक त्योहार बन जाता है।” इसी भावना के साथ 15 मई को समाजहित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा कार्यों की अपील:
इस विशेष दिन पर लोगों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में दीप प्रज्वलित कर सेवा का संकल्प लें, जरूरतमंदों की मदद करें, रक्तदान शिविर आयोजित करें, पौधारोपण करें और स्वच्छता अभियान चलाकर अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाएं।

संगठन को मजबूत बनाने का संदेश: फाउंडेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी गतिविधियां संगठन के बैनर तले आयोजित की जाएं, ताकि संगठन की एकता और मजबूती को और सुदृढ़ किया जा सके। संगठन का मानना है कि कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण ही उसकी असली पहचान है। स्थापना दिवस को सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

निवेदक: नमो नमो क्रांति फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश (लखनऊ)

1
30 views

Comment