logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन अकैडमी में मेधावियों का सम्मान, टॉपर्स की सफलता पर गूंजा परिसर


जौनपुर। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होते ही शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन अकैडमी में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर उत्साह, गर्व और उल्लास से भर उठा, जब उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर टॉपर्स को मिठाई खिलाकर उनकी मेहनत और सफलता का जश्न मनाया गया।
इस वर्ष विद्यालय की छात्रा सौम्या यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए सबका ध्यान आकर्षित किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। वहीं अनन्या (96.6%), अभय कुमार एवं हिमांशु (96.4%), आकांक्षा गिरी (96%), आस्था गुप्ता व सुचिता यादव (95.4%), आदित्य कुमार भारद्वाज (95.2%), शालिनी गुप्ता (95%) तथा संगम यादव (94.8%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह एवं समन्वयक रवि कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर कक्षा 10 के शिक्षक—मनोज उपाध्याय, प्रशांत सिंह, हीरा मिश्रा, चंदन यादव, सुरेश कुमार गुप्ता एवं स्नेहांश शेखर सिंह—ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

0
0 views

Comment