logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पालक महासंघ, जिला इकाई बुरहानपुर द्वारा जिला टॉपर्स का सम्मान



पालक महासंघ, जिला इकाई बुरहानपुर द्वारा जिला टॉपर्स का सम्मान

रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर।
पालक महासंघ, जिला इकाई बुरहानपुर द्वारा मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जिले के होनहार छात्र-छात्राओं —
हेतांशी दिनेश शाह, प्रियांशी रूपेश पियासी, मानसी दक्ष हरिओम भावसार, तनवीर अब्दुल हामिद अंसारी, नजमुन फिरोज चाय वाला एवं अर्शिया परवीन अंसार अहमद — को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट परिणामों से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे बुरहानपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी समीर श्रॉफ रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग कि और से उपस्थित गोपाल चौधरी साहब के हस्ते विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पालक महासंघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, कविता चौहान, राजीव खेड़कर, राजेश भगत, मंसूर सेवक, अत्ताउल्लाह खान, राजकुमार बछवानी, परेश, डॉ. युसूफ खान, रामकुमार अग्रवाल, दीपक महाजन, वरुण चौधरी एवं रियाज उल हक अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पालक महासंघ द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

0
0 views

Comment