logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ناسک میں مہاتما پھولے دویشَتابدی سالانہ تقریبات کی تیاریاں تیز، جاوید شیخ کو اہم ذمہ داری

ناسک: مہاتما پھولے دویشَتابدی سالانہ تقریبات کے سلسلے میں شہر میں تیاریاں زوروں پر ہیں۔ مہاتما پھولے دویشَتابدی سالانہ اُتساہ کمیٹی، ناسک کی پہلی میٹنگ میں مختلف پروگراموں کی منصوبہ بندی کی گئی۔ اسی موقع پر کمیٹی نے جاوید شیخ (سب ایڈیٹر رائٹ ہیڈ لائنز ناسک اور ڈائریکٹر ایمس ٹرسٹ ناسک) کو مقابلہ جات کے سربراہ کے طور پر مقرر کیا۔
کمیٹی کے عہدیداران نے بتایا کہ جاوید شیخ کو ان کی سماجی خدمات، تنظیمی صلاحیت اور نوجوانوں کے درمیان سرگرم کردار کو مدنظر رکھتے ہوئے یہ اہم ذمہ داری سونپی گئی ہے۔ ان کی قیادت میں تعلیمی، ثقافتی اور سماجی مقابلوں کا انعقاد کیا جائے گا۔
مہاتما جیوتی راؤ پھولے کی جینتی کے موقع پر منعقد ہونے والی ان تقریبات میں شہر بھر کے طلبہ اور شہریوں کی بھرپور شرکت متوقع ہے۔ کمیٹی کا مقصد معاشرے میں تعلیم، مساوات اور بیداری کا پیغام پہنچانا ہے۔

नाशिक में महात्मा फुले दिवशताब्दी वर्ष उत्सव की तैयारियां तेज, जावेद शेख को मिली अहम जिम्मेदारी
नाशिक: महात्मा फुले दिवशताब्दी वर्ष उत्सव को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। महात्मा फुले दिवशताब्दी वर्ष उत्साह समिति, नाशिक की पहली बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसी दौरान समिति ने जावेद शेख (उप संपादक, राईट हेड लाइन्स नाशिक व डायरेक्टर, एम्स ट्रस्ट नाशिक) को स्पर्धा प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जावेद शेख को उनके सामाजिक कार्य, संगठन क्षमता और युवाओं के बीच सक्रिय सहभागिता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उनके नेतृत्व में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस दिवशताब्दी वर्ष कार्यक्रम में शहर के विद्यार्थियों और नागरिकों की व्यापक भागीदारी की अपेक्षा है। समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता का संदेश पहुंचाना है।
अपनी नियुक्ति पर जावेद शेख ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
बैठक में डॉ. डी. एल. काराड, अध्यक्ष राजू देसले, एडवोकेट वायचाळे, एडवोकेट डांगे, एडवोकेट नाज़िम काज़ी, कॉमरेड तलाह, अजमल खान सहित बड़ी संख्या में मान्यवर उपस्थित रहे।

58
1057 views

Comment