logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बढ़ते तापमान के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं


बैतूल कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने जारी किए आदेश

जिले में ग्रीष्मकाल में बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय तथा माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ऐसे अशासकीय विद्यालय, जो पहले से ही प्रातः 7:30 बजे से पूर्व संचालित हो रहे हैं, उनके संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और उनका समय यथावत रहेगा

13
1133 views

Comment