लखनऊ अपडेट
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन लखनऊ। आज दिनांक (17.4.2026) को लखनऊ के विकासनगर इलाके में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की ज़िंदगी को राख में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और कई लोगो की मौत हो गई पाई-पाई जोड़कर जो कुछ बनाया था, वो सब कुछ कुछ ही मिनटों में आग की भेंट चढ़ गया। न घर बचा, न बच्चों की पढ़ाई के पैसे, न ही सालों की मेहनत की कमाई—बस बची है राख और टूटे हुए सपने
इस संबंध में लखनऊ जिला अध्यक्ष सलमान मंसूरी साहब ने एसडीएम के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन सौपा और मांग की हर परिवार को 10 लख रुपए मुआवजा तत्काल आर्थिक मदद की जाए
साथ में लखनऊ जिले पदाधिकारी मोहम्मद शाहिद खान जिला मीडिया प्रभारी, ज़िला कोषाध्यक्ष बेलाल जिलानी,मोहम्मद आदिल जिला सचिव,अब्दुल्ला सिद्दीकी वार्ड अध्यक्ष अंबर गंज,खालिद रज़ा अंसारी ज़िला कार्यकारिणी सदस्य,सुहैल मंसूरी AIMIM नेता मौजूद रहे
Salman Mansuri
Salman Mansuri Aimim