मऊरानीपुर थाने में काफी दबाव बनाने के बाद लिखी गई F.I.R*
झांसी-आप नेता जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र जी को पीतांबरा धर्म कांटे के मालिक सर्वेश यादव ने अपने साथियों के साथ मारा पीटा एवं 52000 रुपए की रकम जेब से निकाल ली मौके पर 112 नंबर को फोन किया गया। गाड़ी का सायरन सुनकर दबंग सर्वेश यादव अपने साथियों संग भाग निकले प्रदेश सचिव अतुल आर्य ,भूपेंद्र आर्य को थाने लेकर पहुंचे और मेडिकल की गुहार लगाते- लगाते थक गए न मेडिकल हुआ ना F.I.R हुई सुबह प्रदेश महासचिव अंकित परिहार सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने थाने पर दबंगों के खिलाफ F.I.R का दबाव बनाया। *राज्यसभा सांसद संजय सिंह* का फोन कराने के बाद दबंगो के खिलाफ F.IR लिखी गई ।धारा BNS 2023 के तहत 191(2), 115(2),352 , 3(2)(va) व 3(1)(ध) sc/st में दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। थाने में मौके पर प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, प्रदेश सचिव अतुल आर्य नगर पालिका प्रत्याशी अरविंद आर्य विधानसभा अध्यक्ष संतोष सेन विधानसभा सचिव अतीक मंसूरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।