लोकतंत्र सैनानी संघ राजस्थान ने आपातकालीन आन्दोलन कर्ताओ को लोकतंत्र सैनानी घोषित करने की मांग की।
लोकतंत्र सैनानी संघ राजस्थान ने आपातकालीन आन्दोलन कर्ताओ को लोकतंत्र सैनानी घोषित करने मांग की ।
लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष मेघराज बम्ब ने आपातकालीन आन्दोलन कर्ताओ की ओर से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम ईमेल भेजकर आपातकालीन आन्दोलन कर्ताओ को लोकतंत्र सैनानी घोषित करने की मांग की गई। मांग पत्र में लिखा की अमित शाह ने आज संसद में अपने उद्बोधन में लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए कहा कि "जिन्होंने (कांग्रेस सरकार ने) इमरजेंसी के दम पर लोकतंत्र को खत्म करने की चेष्टा की, देश की जनता ने आपातकाल आंदोलन के माध्यम से विरोध करके लोकतंत्र को जीवित रखा तथा आपको ही खत्म कर दिया था।" ऐसे आपातकालीन आंदोलनकर्ताओं को आपकी सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानी सम्मान दिया जाना न्यायोचित है। और यह सरकार की जिम्मेदारी भी है।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली