logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिलगारा में 6 ट्रेड आईटीआई भवन व तीस तीस सीटर बालक बालिका छात्रावास भवन के लिए 15 कारोड़ हुए स्वीकृत,

बदनावर-धार : राजू गजभिये AIMA Media ( Social Media Activist/Journalist)

*पूर्व उद्योग मंत्री दत्तीगांव के अथक प्रयासों से मिली बडी सौगात,*

बदनावर। युवाओं को कौशल शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बदनावर क्षेत्र के ग्राम तिलगारा में आईटीआई भवन निर्माण के साथ ही छात्रावास की सौगात मिल गई है। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के अथक प्रयासों से तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए कुल 1501 लाख रुपए मंजूर किए है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। यहां फिलहाल पुराने स्कूल भवन में आइटीआइ कक्षाएं चल रही है।

तिलगारा में सर्वसुविधायुक्त आईटीआई भवन का निर्माण होगा। जिसमे 6 ट्रेड वर्कशाप बनेंगे। प्रशिक्षण के लिए वर्कशाप में ट्रेडस के हिसाब से आवश्यक उपकरण भी दिए जाएंगे। इलेक्ट्रिशियन ट्रेंड, फैशन डिजाइनिंग, मशीनरी समेत अन्य ट्रेंड़ का प्रशिक्षण युवाओ को दिया जाएगा। इसके अलावा यहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए 30 सीटर बालक एवं 30 सीटर बालिका छात्रावास भवन भी बनेंगे। साथ ही 01 नग एफ-टाईप, 02 एच-टाईप एवं 04 आई-टाईप आवासीय क्वार्टर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 15 करोड 1 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। 2023 में यहां तत्कालीन ऊद्योग मंत्री राजवर्धनसिह दत्तीगांव की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तिलगारा में आईटीआई कालेज की घोषणा की थी। इसके बाद गांव के सरकारी स्कूल भवन की बिल्डिंग में कक्षाएं संचालित होना शुरू हो गई थी। भवन् के साथ ही छात्रावास भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब राशि स्वीकृत होने से सर्वसुविधायुक्त भवन, छात्रावास व क्वार्टर का निर्माण होने से शिक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। क्षेत्र को बड़ी सौगात देने पर पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार व कौशल विकास व रोजगार विभाग मंत्री गौतम टेटवाल का आभार माना। यह जानकारी भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि ने दी।

5
255 views

Comment