logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तीन साल से बिछड़े दो भाई को अपना घर आश्रम ने मिलाया



कोटा के संजय गांधी नगर से दो वर्ष पूर्व सूचना मिली कि एक लावारिस मानसिक विमंदित व्यक्ति कई दोनों से मोहल्ले में इधर उधर भटकता रहता है ।सूचना मिलने पर अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम द्वारा उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम कंवर लाल बताया ।अपने परिवार और निवास स्थान के विषय में वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ था ।

कंवर लाल की प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच के बाद नियमित चिकित्सा प्रारंभ की गई ।जिससे उसकी मानसिक स्थिति में सुधार को देखते हुए नियमित कॉन्सलिंग करने पर जानकारी मिली कि वह झालावाड़ के बकानी तहसील का रहने वाला है ।परिवार से संपर्क करने पर उसका भाई रामचन्द्र और दामाद शोभाराम कोटा आए तो उन्होंने बताया कि उसका नाम लक्ष्मीनारायण है और मानसिक विमंदित है ।तीन वर्ष पूर्व वह बकानी से बिना बताए ही घर से निकल गया था ।अपना घर आश्रम से फ़ोन पर भाई की फोटो देखते ही उन्होंने उसे पहचान लिए और कोटा के लिए रवाना हो गए ।कंवर लाल उर्फ लक्ष्मीनारायण अपने छोटे भाई रामचन्द्र से मिलते ही खुशी से भाई को गले लगा लिया । परिजनों में अपना घर आश्रम के सेवासाथियों की प्रसंशा करते हुए कहा कि इनकी सेवा का ही परिणाम है जिससे आज उनका भाई बहुत स्वस्थ लग रहा है ।



3
519 views

Comment